जनवरी में जारी होगी अधिसूचना
एचपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, सूचीबद्ध सभी 21 भर्तियों की अधिसूचना जनवरी 2026 में जारी की जाएंगी, जबकि इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया फरवरी 2026 तक चलेगी। इन भर्तियों में ग्रुप ए और ग्रुप पी के पद शामिल हैं।
भर्तियां तकनीकी, प्रशासनिक, वित्त, विधि, वैज्ञानिक, शिक्षण और पशुपालन जैसे विभिन्न विभागों में की जाएंगी। हर पद के साथ विज्ञापन संख्या, विभाग का नाम, रिक्तियों की संख्या और आवेदन की तारीखें स्पष्ट रूप से दी गई हैं।
किन पदों पर निकलेगी भर्ती?
कैलेंडर में जिन प्रमुख पदों का जिक्र है, उनमें हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में मैनेजर (पर्सनल) का एक पद शामिल है। इंजीनियरिंग क्षेत्र में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 50 पद और सब डिविजनल इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद भी शामिल हैं।
फॉरेंसिक साइंस लैब, मधुबन (करनाल) में सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (डीएनए और सीन ऑफ क्राइम) के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा लेक्चरर (फाइनेंशियल मैनेजमेंट और आईटी) जैसे शिक्षण पद भी सूची में शामिल हैं।
सबसे ज्यादा भर्तियां पशुपालन एवं डेयरी विभाग में वेटरनरी सर्जन के 162 पदों के लिए होंगी।
| विज्ञापन संख्या |
पद का नाम |
विभाग |
पदों की संख्या |
आवेदन शुरू |
आवेदन की अंतिम तिथि |
| 01/2026 |
मैनेजर (पर्सनल) |
हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन |
1 |
10 जनवरी 2026 |
9 फरवरी 2026 |
| 02/2026 |
सब डिविजनल इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) |
विकास एवं पंचायती राज विभाग, हरियाणा |
2 |
11 जनवरी 2026 |
10 फरवरी 2026 |
| 03/2026 |
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (DNA) |
फॉरेंसिक साइंस लैब, मधुबन (करनाल) |
1 |
12 जनवरी 2026 |
11 फरवरी 2026 |
| 04/2026 |
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) |
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, हरियाणा |
50 |
13 जनवरी 2026 |
12 फरवरी 2026 |
| 05/2026 |
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (फाइनेंस) |
HSIIDC |
3 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 06/2026 |
सीनियर मैनेजर (फाइनेंस) |
HSIIDC |
2 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 07/2026 |
मैनेजर (P&A) |
HSIIDC |
4 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 08/2026 |
सीनियर मैनेजर (IA) |
HSIIDC |
4 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 09/2026 |
मैनेजर (IA) |
HSIIDC |
10 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 10/2026 |
मैनेजर (A/CS) |
HSIIDC |
8 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 11/2026 |
मैनेजर (लीगल) |
HSIIDC |
4 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 12/2026 |
असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) |
HSIIDC |
3 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 13/2026 |
सीनियर मैनेजर (एस्टेट) |
HSIIDC |
3 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 14/2026 |
मैनेजर (एस्टेट) |
HSIIDC |
3 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 15/2026 |
कंपनी सेक्रेटरी |
HSIIDC |
1 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 16/2026 |
सिस्टम एनालिस्ट / सीनियर प्रोग्रामर |
HSIIDC |
1 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 17/2026 |
जूनियर सिस्टम एनालिस्ट / प्रोग्रामर |
HSIIDC |
4 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 18/2026 |
लेक्चरर (फाइनेंशियल मैनेजमेंट) |
विकास एवं पंचायती राज विभाग, हरियाणा |
1 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 19/2026 |
लेक्चरर (आईटी) |
विकास एवं पंचायती राज विभाग, हरियाणा |
1 |
15 जनवरी 2026 |
16 फरवरी 2026 |
| 20/2026 |
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (सीन ऑफ क्राइम) |
फॉरेंसिक साइंस लैब, मधुबन (करनाल) |
17 |
19 जनवरी 2026 |
18 फरवरी 2026 |
| 21/2026 |
वेटरनरी सर्जन |
पशुपालन एवं डेयरी विभाग |
162 |
20 जनवरी 2026 |
19 फरवरी 2026 |
कहां देखें एचपीएससी परीक्षा कैलेंडर?
हरियाणा लोक सेवा आयोग के जनवरी 2026 के परीक्षा कैलेंडर की आधिकारिक पीडीएफ उम्मीदवार hpsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें एचएसआईआईडीसी के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर, कंपनी सेक्रेटरी, सिस्टम एनालिस्ट सहित सभी पदों का पूरा विवरण दिया गया है।