फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM Mumbai MT Recruitment: आईआईएम मुंबई में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, 45 हजार तक सैलरी; 16 जून तक करें आवेदन

Thu, 28 May 2026 04:17 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IIM Mumbai MT Recruitment 2026: आईआईएम मुंबई ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 10 संविदात्मक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू होकर 16 जून तक चलेगी। चयनित उम्मीदवारों को 45 हजार रुपए तक वेतन के साथ भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
 
विज्ञापन
IIM Mumbai - फोटो : iimmumbai.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIM Mumbai Recruitment 2026: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई ने संविदा के आधार पर मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। संस्थान ने इन पदों के लिए ऐसे ऊर्जावान, सक्रिय और योग्य पेशेवरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य क्षमता और पेशेवर दृष्टिकोण रखते हों।

विज्ञापन

कुल 10 रिक्तियां भरी जानी हैं

जारी अधिसूचना के अनुसार मैनेजमेंट ट्रेनी के इन 10 पदों में विभिन्न विभागों को शामिल किया गया है। इनमें एनालिटिक्स एंड डिसीजन साइंस, ऑपरेशन एंड सप्लाई चेन, सस्टेनेबल मैनेजमेंट तथा ओबीएचआर मैनेजमेंट में 1-1 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा मार्केटिंग विभाग में 2 रिक्तियां और प्रशासनिक विभाग में 4 पदों पर भर्ती की जाएगी।

16 जून तक करना होगा आवेदन

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मई से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि के शाम 5 बजे से पहले आईआईएम मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विषय जानकारी
संस्थान का नाम भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई 
पद का नाम मैनेजमेंट ट्रेनी
कुल पद 10
भर्ती का प्रकार संविदात्मक (Contract Basis)
आवेदन शुरू 27 मई
आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून, शाम 5 बजे तक
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री/बीटेक/समकक्ष प्रोफेशनल डिग्री
प्राथमिकता अनुभवी उम्मीदवारों और पीएचडी कर रहे/करने की इच्छा रखने वालों को
अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष
आयु में छूट पीएचडी या अनुभव वाले उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष तक
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट/इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट सूची
मासिक वेतन ₹35,000 से ₹45,000
अतिरिक्त भत्ते ₹8,000 आवास भत्ता, ₹2,000 यात्रा भत्ता, ₹500 मोबाइल प्रतिपूर्ति

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री, बीटेक या उसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से व्यावसायिक डिग्री होना जरूरी है।

वहीं, संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जो पीएचडी कर रहे हैं या आगे डॉक्टरेट करने की योजना रखते हैं, उन्हें भी प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 32 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि जिन अभ्यर्थियों के पास पीएचडी की योग्यता है या संबंधित क्षेत्र में अनुभव है, उनके लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 35 वर्ष तक की जा सकती है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी होगी। 
विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35 हजार रुपये से 45 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें हर महीने 8 हजार रुपए का आवास भत्ता, 2 हजार रुपए का यात्रा भत्ता और 500 रुपए मोबाइल खर्च प्रतिपूर्ति के रूप में भी प्रदान किए जाएंगे।

आईआईएम मुंबई द्वारा जारी ये सभी पद पूरी तरह संविदात्मक होंगे। शुरुआती तौर पर नियुक्ति एक वर्ष के लिए की जाएगी। हालांकि उम्मीदवारों के प्रदर्शन और संस्थान की आवश्यकता को देखते हुए इस अवधि को हर वर्ष के आधार पर अधिकतम तीन वर्षों तक आगे बढ़ाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें