इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने सोमवार को IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार आईबीपीएस की मुख्य परीक्षा 2021 में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं। यहां खबर में रिज्ल्ट देखने के लिए सीधा और आधिकारिक लिंक भी दिया गया है। यह रिजल्ट आईबीपीएस की वेबसाइट पर 31 मार्च, 2021 तक देखा जा सकता है। इस तिथि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन की क्लर्क मुख्य परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें रैंक के आधार पर प्रतिभागी बैंकों में से एक में फिलहाल अस्थायी रूप से शामिल किया जाएगा। बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) की क्लर्क मुख्य परीक्षा में 190 प्रश्न आते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 160 मिनट का समय मिलता है। इसमें रीजनिंग एबिलिटी व कंप्यूटर एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड व जनरल और फाइनेंशिएल अवेयरनेस विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।