देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए इस साल से छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में हिस्सा लेना होगा। जो छात्र इस साल CUET में हिस्सा नहीं लेंगे, उनका दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) तथा अन्य मशहूर केंद्रीय विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएशन करने का सपना अधूरा रह सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही CUET के लिए छात्र 22 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। CUET 2022 के लिए जारी किये गए इंफॉर्मशन बुलेटिन के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है। अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET FREE Online Classes: Join Now पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
CUET सिलेबस
CUET कॉलेज लिस्ट
CUET डोमेन सब्जेक्ट लिस्ट
कैसे मिलेगी सफलता :
CUET 2022 का आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में होना है और अभी इस परीक्षा के आयोजन में तकरीबन 50 दिनों का समय बचा है। इन 50 दिनों में रूटीन बनाकर की गई पढ़ाई और मॉक टेस्ट्स के नियमित अभ्यास से छात्र इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर छात्र इन 50 दिनों में उन्हें क्या पढ़ना है, इसका टारगेट सेट करते हैं और उसमें उन सभी विषयों को जरूरत के हिसाब से समय देते हैं जिसके लिए उन्हें परीक्षा देनी है तो वे इन 50 दिनों में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन मोड में होने वाली इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। अभी तक 12वीं के छात्रों को इस तरीके से परीक्षा देने का अनुभव नहीं होगा। इसलिए मॉक टेस्ट्स के नियमित अभ्यास से उनकी स्पीड ठीक होगी और वो परीक्षा हॉल में कॉन्फिडेंट रह सकेंगे।
सफलता के इस कोर्स के साथ परीक्षा में ला सकेंगे अच्छे मार्क्स :
देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्रों का CUET में अच्छा प्रदर्शन करना तथा इसमें अच्छा रैंक लाना बेहद आवश्यक है। इसलिए छात्रों को इस परीक्षा की बेहतर तैयारी करवाने के सफलता डॉट कॉम द्वारा एक खास CUET Foundation Classes 2022 की शुरुआत की गई है। इस खास कोर्स के जरिये छात्रों को CUET से जुड़ी पूरी काउंसिलिंग, लाइव मेंटरिंग सेशन, फ्री स्टडी मैटेरियल, ई-बुक्स और अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। छात्र इस स्पेशल कोर्स से जुड़कर CUET की बेहतर तैयारी कर सकते हैं और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। छात्र सफलता के इस कोर्स से ऊपर दिए गए फाउंडेशन क्लासेस के लिंक पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
सीयूईटी परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
आगे पढ़ें