उत्तर प्रदेश में जल्द ही आरक्षी नागरिक पुलिस समेत फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती कराई जाने वाली है। खबर है कि मार्च में अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। यूपीपीआरपीबी ने ऑफलाइन मोड में एग्जाम कराए जाने के लिए पात्र एजेंसियों से निविदाएं डालने की अपील की है, जिसकी अंतिम डेट 10 फरवरी 2022 रखी है। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस व मेडिकल परीक्षण जैसे कई पड़ाव को पार करने के बाद किया जाता है। फॉर्म भरने अथवा इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की अपडेटेड जानकारी प्राप्त करने के लिए युवाओं को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा यूपी पुलिस की इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable FREE EBook- Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस बैच में स्टूडेंट्स को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही एक्सपर्ट के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी।
कितने अंकों का होता है ये एग्जाम
उत्तर प्रदेश पुलिस में साल 2018 में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें प्रश्नों की संख्या 150 होगी। जिसके प्रत्येक सही सवाल का जवाब देने के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे जबकि गलत आन्सर के लिए एक चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों को इस एग्जाम की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर जाकर खास यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच कोर्स को सबस्क्राइब कर सकते हैं।
क्या है विदेशी अभ्यर्थी से जुड़ी जानकारी
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में विदेशी नागरिकों का आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाता है लेकिन पिछली भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, भारतीय मूल का ऐसा व्यक्ति जिसने भारत में स्थायी निवास के अभिप्राय से म्यांमार, श्रीलंका या किसी पूर्व अफ्रीकी देश केन्या, यूगांडा और यूनाईटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया (पूर्ववर्ती तांगानिका) से प्रवजन किया हो, वो भर्ती में हिस्सा ले सकता है। हालांकि इस सूचना की और अधिक स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। साथ ही आवेदन करते समय संबंधित दावेदारी का प्रमाणपत्र रखना होगा।
कितना मिलता है कांस्टेबल को मासिक वेतन
यूपीपीआरपीबी के जरिए जल्द ही आयोजित की जाने वाली 25,000 सिपाही पदों की इस भर्ती में अंतिम रुप से सफल होने वाले उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के आधार पर 4,42,000 से लेकर 4,48,000 हजार रुपये प्रतिवर्ष देय होता है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा लागू अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।