सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के दसवीं, बारहवीं कक्षा के स्टूडेंट्स की टर्म-2 परीक्षा का परीक्षाकार्यक्रम जारी किए जाने का इंतजार बना हुआ है। कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई ने वर्ष-2021-22 के हाईस्कूल व इंटरमीडियट के छात्र-छात्राओं के एग्जाम दो चरण में कराने की नियमावली तैयार की है। गौरतलब है कि इस बीच सोशल मीडिया पर सीबीएसई परीक्षा की डेटशीट वायरल हो रही है। सीबीएसई ने इसे लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया है और इंटरनेट पर वायरल हो रही डेटशीट को गलत बताते हुए छात्रों को ऐसी खबरों पर विश्वास न करने को कहा है। किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें। इसके अलावा विद्यार्थी समय - समय पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। साथ ही घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से लाइव क्लासेस पाने के लिए स्टूडेंट CBSE Term 2 Online Coaching- Join Now को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।
कब तक जारी किया जा सकता है पहले टर्म का रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक टर्म-I परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया है, जिसे लेकर मीडिया रिपोर्ट में तरह-तरह की सूचनाएं साझा की जा रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी अंत तक इन परीक्षाओं का परिणाम जारी किया जा सकता है, जिसे परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि, सीबीएसई की ओर से अभी इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सीबीएसई स्टूडेंट्स की क्या है मांग
सीबीएसई के पहले चरण की परीक्षा कराए जाने के बाद इसके रिजल्ट की घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी से विद्यार्थियों की मांग है कि दोनों टर्म की परीक्षाओं का परिणाम अंत में ही एकसाथ जारी किया जाए। ताकि छात्र-छात्राएं किसी भी तरह की चिंता या तनाव से बच सकें और दूसरे टर्म के एग्जाम में पूरा ध्यान =केंद्रित कर सकें।
अपने बोर्ड एग्जाम की फ्री में करें पक्की तैयारी