फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Recruitment 2022: SSC ने अभ्यर्थियों को फिर से क्यों किया है सावधान और किन परिस्थितियों में रद्द हो सकता है आपका आवेदन, जानें यहाँ

Thu, 21 Apr 2022 01:36 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने MTS भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती का आयोजन SSC द्वारा तकरीबन हर साल किया जाता है।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है। आयोग ने MTS भर्ती 2021 केलिए नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी किया था और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार SSC नेMTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले टियर की परीक्षा जुलाई 2022 में हो सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को फिर से क्यों किया है सावधान :

इस भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए SSC ने फिर से एक बार महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। दरअसल आयोग ने 14 अप्रैल को फिर से एकबार नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों से कहा है कि वो आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किये बिना इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। साथ ही आयोग ने अपने नोटिस में यह भी कहा है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को किसी भी परिस्थिति में आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिएअभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वो बिना कोई देर किए इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। गौरतलब है कि अंतिम समय में सर्वर पर ज्यादा लोड होने की वजह से वेबसाइट काम नहीं करता है और कई अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं।

आवेदन करते समय ना करें ये गलतियां :

इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बेहद ही सावधानी के साथ नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन करना चाहिए। अभ्यर्थियों को आवेदन करतेसमय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की स्कैन कलर पासपोर्ट साइज फोटो JPEG फॉर्मेट में हो और उसका साइज 20 KB से 50 KB के बीच का हो। यह फोटो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो और बिना टोपी, चश्मे के हो। साथ ही फोटो में दोनों आंखें साफ नजर आनी चाहिए। आधिकारिकअधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों का फोटो 3 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी इस भर्ती में फोटो अपलोड करने से संबंधित जानकारीनोटिफिकेशन के एनेक्सचर 5 में देख सकते हैं। अगर अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के एनेक्सचर 5 में दी गई जानकारी के अनुसार अपना फोटो नहीं अपलोड करते हैंतो अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्तयूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो केअनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें