फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Group D Exam 2022: ग्रुप D की पिछली भर्ती में कितना गया था कटऑफ और इस बार क्या होगा इसका गणित, जानें यहाँ

Thu, 21 Apr 2022 01:12 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा जुलाई 2022 से शुरू हो सकती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 
विज्ञापन
RRB - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जुलाई से पहले चरण की परीक्षा की शुरुआत हो सकती है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से2019 की शुरुआत में ही आवेदन मांगे गए थे। हालांकि, कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इसके लिए अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा इस परीक्षा के आयोजन के लिए शेड्यूल जल्द हीजारी किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी ग्रुप D भर्ती में हिस्सालेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इनक्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

पिछली भर्ती में कितना गया था कटऑफ :

देश में इससे पहले ग्रुप D के पदों के लिए भर्ती का आयोजन 2018 में किया गया था और इसके पहले चरण की परीक्षा में हर बोर्ड के हिसाब से अलग अलगकट ऑफ जारी किया गया था। इस भर्ती में उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले प्रयागराज बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 74.57 मार्क्स, ओबीसीश्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 69.87 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 62.92 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ50.12 मार्क्स गया था। वहीं, उत्तर प्रदेश में ही पड़ने वाले गोरखपुर बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 73.90 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी केअभ्यर्थियों का कट ऑफ 69.27 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 60.92 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 54.35 मार्क्स गया था।

इस बार क्या रह सकता है कटऑफ का गणित :

ग्रुप D की वर्तमान भर्ती में पिछली भर्ती की तुलना में अधिक पद हैं और इसमें अभ्यर्थियों की संख्या भी कम है। वर्तमान भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या में कमीऔर रिक्तियों की संख्या में वृद्धि का प्रभाव इस बार कट ऑफ पर देखने को मिल सकता है। यह उम्मीद जताई जा रह है कि इस बार की ग्रुप D भर्ती में कटऑफ स्कोर पिछली भर्ती की अपेक्षा थोड़ा कम या उसके बराबर रह सकता है। हालांकि, इस परीक्षा में अपना स्थान पक्का करने के लिए अभ्यर्थियों को कम सेकम 75 से 80 मार्क्स के बीच स्कोर करना चाहिए।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वालेफैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करनेके अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतरतैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें