अगर आप भी बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक या पंजाब नेशनल बैंक जैसे किसी अन्य प्रतिष्ठित बैंक में अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपको पता ही होगा कि इसके लिए हर साल बैकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) परीक्षा कराता है जिसके आधार पर ही उम्मीदवारों का सिलेक्शन होता है। आईबीपीएस द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के हजारों पदों पर सीधी भर्तियों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता की जांच करने के बाद 6,432 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन प्रक्रिया दो अगस्त 2022 से शुरू हुई है और 22 अगस्त तक जारी रहेगी। अगर आप आईबीपीएस क्लर्क की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम के IBPS Clerk Course 2022 की मदद ले सकते हैं और घर बैठकर सरकारी नौकरी के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।
पीओ भर्ती के प्री एग्जाम से जुड़ा जरूरी नियम?
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती में उम्मीदवारों को दो ऑनलाइन परीक्षाएं देनी होती हैं जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल है। इसके अलावा अंतिम रूप से सफल कैंडिड्टेस को इंटरव्यू प्रक्रिया से भी होकर गुजरना होता है। लेकिन इस भर्ती की पहली परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को सभी विषयों में अलग-अलग पास होना जरूरी होता है। यदि कोई कैंडिडेट्स 100 अंकों की परीक्षा में 70 अंक प्राप्त तक लेता है लेकिन 30 अंकों की इंग्लिश या किसी अन्य सबजेक्ट में निर्धारित पासिंग मार्क्स नहीं हासिल कर पाता है तो इस स्थिति में उम्मीदवार को सफल नहीं माना जाएगा। इस बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 6,432 पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवारों को दो ऑनलाइन परीक्षाएं देनी होंगी। जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल है। इसके अलावा अंतिम रूप से सफल कैंडिड्टेस को इंटरव्यू प्रक्रिया से भी होकर गुजरना होता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।