फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Recruitment 2022: मुख्य परीक्षा में लागू होंगे कौन से विशेष नियम और इसमें सफल होने के लिए करना पड़ सकता है कितना स्कोर, जानें यहाँ

Mon, 28 Mar 2022 03:28 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में इस वक्त लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे।
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के पदों पर की जा रही भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे थे। 8,085 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रतापरीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की मदद से घर बैठे इसकी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपनेको पूरा सकते हैं।

कब तक आयोजित हो सकती है परीक्षा :

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा हुए काफी समय बीतने के बाद भी इसके लिए अभी तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किये जाने से अभ्यर्थी निराश हैं। वहीं,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव की वजह से इसके लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। राज्य में चुनावों के खत्म होने केबाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

मुख्य परीक्षा में लागू होंगे कौन से विशेष नियम :

लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में कुछ विशेष नियम लागू किये जायेंगे। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्थालागू की जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। साथ ही कुछ विशेष परिस्थितियों में इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागूकी जा सकती है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर इस भर्ती के लिए परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है।

सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर :

राज्य में होने जा रही लेखपाल भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को एक 100 नंबर की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। वर्तमान लेखपाल भर्ती में पदों की संख्यापिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में काफी कम हो गई है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में कट ऑफ स्कोर पिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में थोड़ा अधिकरहे। यह अनुमान जताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों को इस भर्ती में अपना स्थान पक्का करने के लिए कम से कम 75 से 80 मार्क्स स्कोर करना होगा।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें