उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। हालांकि इस भर्ती में हिस्सा लेने काइंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को यह जानकर निराशा हो सकती है कि इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। इस भर्ती को आयोजित करने के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इसके लिए टेंडर भरने की तारीख को और आगे बढ़ा दिया है। इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे
UP Police Constable Batch-Join Now की मदद से घर बैठे कंप्लीट तैयारी करसकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।
इस तारीख तक नोटिफकेशन जारी होने के नहीं हैं आसार :
इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी का चयन नहीं हुआ है और अब UPPBPB ने एग्जाम कराने वाली कंपनियों को पांच अप्रैल को अपनी निविदा प्रस्तुत करने के लिए कहाहै। इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन के बिना नोटिफिकेशन जारी करना संभव नहीं है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए अब पांच अप्रैल 2022 केबाद ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
क्या होगी चयन प्रक्रिया और किन्हें मिल सकता है आवेदन का मौका :
यूपी पुलिस में कांस्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथ ही इस पद परआवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से 22 साल तक हो सकती है। आवेदन करने के बाद इसमें चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापनतथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सालेना होगा। हालांकि जरूरी योग्यताओं तथा चयन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए
safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।