फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2022: कब होगा PET और इस परीक्षा में लागू होंगे कौन से खास नियम

Sat, 30 Jul 2022 11:59 PM IST
Pragya Kashyap UPSSSC PET 2022: कब होगा PET और इस परीक्षा में लागू होंगे कौन से खास नियम

सार

PET 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन साल में एक बार किया जाता है।
 
विज्ञापन
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) यूपी  की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है और इसके द्वारा राज्य में  कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है। आयोग पिछले साल से राज्य में प्रारंभिकपात्रता परीक्षा (PET) भी आयोजित कर रही है। दरअसल UPSSSC की ग्रुप C की भर्तियों में अब वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं जो PET में शामिल होंगे। इसलिए यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनेवाले अभ्यर्थियों के लिए PET काफी महत्वपूर्ण है। UPSSSC ने PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2022 से शुरू की थी और यह 31 जुलाई को समाप्त होने जा रही है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET 2022 के लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। UPSSSC की ग्रुप C नौकरियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET online course 2022 की सहायता ले सकते हैं। यहाँ पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट्सउपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

परीक्षा में लागू होंगे कुछ खास नियम :

PET 2022 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को बेहद ही सावधानी के साथ प्रश्नों का जवाब देना होगा। दरअसल इस परीक्षा में कुछ खास नियम लागू होंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसमें नेगटिवमार्किंग की व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 मार्क्स मार्क्स काटे जाएंगे। साथ ही अगर यह परीक्षा दो से अधिक शिफ्ट्स में आयोजित होती है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन कीव्यवस्था भी लागू होगी। PET 2022 के सिलेबस के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 15 टॉपिक्स में से 9 टॉपिक्स के प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी के लेवल का होगा। इन 9 टॉपिक्स में इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथा जनरल इंग्लिश शामिल है।

कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :

PET में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात की बहुत चिंता होती है कि इसमें कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जायेगा। हालांकि अभ्यर्थियों को इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहींहै। दरअसल एक पात्रता परीक्षा होने की वजह से PET में शामिल होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को फेल या पास नहीं घोषित किया जाता है और सभी अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड जारी किया जाता है। PET के बादआयोजित किये जाने वाली हर भर्ती के लिए UPSSSC एक अलग कट ऑफ स्कोर जारी करती है और उस कट ऑफ स्कोर को पार करने वाले अभ्यर्थियों को उन भर्तियों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें