उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के 25 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के आयोजन के लिए अभी परीक्षा एजेंसी का चयन किया जाना बाकी है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में परीक्षा एजेंसी का चयन करने के बाद जून के शुरुआती हफ्ते में इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable Batch-Join Now को सब्सक्राइब करें।
क्या हो सकती है उम्र सीमा :
उत्तर प्रदेश में अभी तक आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्तियों में न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 22 साल तक के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB इस भर्ती में भी 18 से 22 साल तक के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दे सकती है। वहीं कई सालों के बाद निकलने जा रही इस भर्ती में कई अभ्यर्थी ओवरऐज हो जाने की वजह से आवेदन नहीं कर सकेंगे। ऐसे अभ्यर्थी UPPBPB से इस भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि UPPBPB ने इस संबंध में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
क्या इस साल 12वीं में पास होने वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन :
राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया गया था और साथ ही इसके नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख तक अपेक्षित शैक्षिक अर्हता अवश्य धारित करनी थी तथा उसकी अंकतालिका अथवा प्रमाण-पत्र उनके पास उपलब्ध होने चाहिये थे। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगर वर्तमान भर्ती के समय भी आवेदन की आखिरी तारीख तक अभ्यर्थियों का 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाता है और उनके पास सभी दस्तावेज आ जाते हैं तो इस साल 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया जा सकता है। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु भी कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।