नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य परीक्षा) 2022 का आयोजन 23 जून से 29 जून तक विभिन्न चरणों में सम्पन्न कराई जानी है। इसके लिए एनटीए की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 14 जून 2022 से उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या एवं जन्मतिथि की मदद से परीक्षा केन्द्र की जानकारी देनी शुरु कर दीहै। हालांकि इस प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को केवल परीक्षा शहर के बारे में ही सूचना मिल पाएगी जबकि एग्जाम सेंटर का नाम, समय व अन्य जानकारियां एडमिट कार्ड में ही साझा की जाएंगी। उम्मीदवार इसे एडमिट कार्ड न समझें। प्रवेशपत्र से जुड़ी जानकारी व नए अपडेट के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इसके अलावा अगर आप किसीसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर FREE Current Affairs - Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।
कहां होंगे कितने एग्जाम सेंटर
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 14 जून 2022 को सार्वजनिक तौर पर जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक जेईई मेंस 2022 के लिए देशभर के कुल 501 शहरों में परीक्षा केंद्रबनाए जाएंगे। इसके अलावा यह परीक्षा देश के बाहर भी 22 शहरों में आयोजित की जाएगी। एग्जाम सेंटर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में यदि किसी कैंडिडेट्स को किसी तरह की परेशानी होती है तो ऐसे उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से हेल्पलाइन 011-40759000 नंबर भी जारी किया गया है। इसके अलावा कैंडिडेट्स एनटीए की आधिकारिक ईमेलपर भी सूचना साझा कर सकते हैं।
करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
NDA/NA CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या सरकारी नौकरी की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा घर बैठे बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं।सफलता द्वारा इस वक्त यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करकेसरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज हीडाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।