कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे और इसके जरिये हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जानी है।आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 4 के अंतर्गत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये के बीच की सैलरी मिलेगी। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC कीअन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police FREE EBook:Download Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों में से 217 पद जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, 50 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, 123 पद ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों केलिए, 59 पद एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए तथा 54 पद एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए है। वहीं हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों में से 24 पद जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, 6 पदईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, 14 पद ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए तथा 6-6 पद एससी और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए है। जबकि हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों में से 119 पदजनरल श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए, 28 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए, 67 पद ओबीसी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए तथा 32-32 पद एससी और एसटी श्रेणी की महिलाअभ्यर्थियों के लिए है।
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक CBT में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके CBT में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग इस भर्ती की CBT में तकरीबन 16 से 17 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकतीहै और इन्हें फिजिकल टेस्ट्स के लिए बुला सकती है।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।