फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Result 2022: रिजल्ट के लिए अभ्यर्थी चला रहे हैं डिजिटल आंदोलन, जानें इसको लेकर क्या है अपडेट और नौकरी मिलने में अभी लग सकता है कितना समय

Thu, 14 Apr 2022 02:21 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के रिजल्ट का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
UP Police Jobs - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) समेत 9534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के रिजल्ट का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा यह परीक्षा 12 नवंबर 2021 से दो दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी। UPPBPB ने इस परीक्षा के रिजल्टके संबंध में अभी तक कोई भी अपडेट नहीं जारी किया है और इस वजह से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। इस भर्ती के जरिये राज्य में SI के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 तथाफायर ऑफीसर के 23 पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपसफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं।आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपनापूरा सकते हैं।

अभ्यर्थी चला रहे हैं डिजिटल आंदोलन :

इस भर्ती के लिए परीक्षा को आयोजित हुए चार माह से अधिक का वक्त बीत चुका है लेकिन इसके रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं दिए जाने की वजह से अभ्यर्थीकाफी परेशान हैं। रिजल्ट में विलंब की वजह से परेशान अभ्यर्थियों ने अब डिजिटल आंदोलन शुरू कर दिया है और वे ट्वीटर तथा अन्य सोशल मीडिया साइट्स के जरियेUPPBPB का ध्यान इस तरफ आकर्षित कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने 9 अप्रैल 2022 को पूरे दिन ट्वीटर पर रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग करते हुए आंदोलन चलाया और इसके लिए 15 लाख से भी अधिक ट्वीट किए गए हैं। हालांकि, UPPBPB ने अभी भी इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है।

नौकरी मिलने में अभी लग सकता है कितना समय :

इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अभी नौकरी पाने के लिए PST, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, PET तथा मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। यह उम्मीद जताई जा रही हैकि अगर UPPBPB लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर देती है तो इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने में तकरीबन 6 से 12 महीने का वक्तलग सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा को छोड़कर अन्य टेस्ट्स सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर के हैं।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्नभर्तीयों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करकेसरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें