फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Jobs 2022: PET 2021 के स्कोरकार्ड से कब तक मिलेगी नौकरी और इसके आधार पर अभी किन पदों पर होनी है भर्ती, जानें यहाँ

Thu, 14 Apr 2022 02:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य में कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है। आयोग की ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होना पिछले साल से अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य में पहली बार PET का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था और इसका रिजल्ट 28 अक्टूबर 2021 को जारी किया गया था। आयोग PET के आधार पर राज्य में अभी तक लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और ITI इंस्ट्रक्टर जैसे पदों के लिए भर्ती निकाल चुकी है। साथ ही आयोग अन्य कई पदों पर भी भर्ती निकालने की तैयारी कर रही है। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

PET के इस स्कोरकार्ड से कब तक मिलेगी नौकरी :

UPSSSC द्वारा PET के संबंध में पहले जारी किए गए नोटिसों के मुताबिक इसके स्कोरकार्ड की वैल्यू एक साल तक के लिए है। PET का यह स्कोरकार्ड UPSSSC ने 28 अक्टूबर 2021 को जारी किया था। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थी इस स्कोरकार्ड के आधार पर 28 अक्टूबर 2021 से एक साल तक के भीतर तकUPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

PET के आधार पर किन विभागों में होनी है भर्ती :

UPSSSC द्वारा पिछले साल जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक मार्च 2022 तक 5 विभागों के हजारों पदों पर PET के आधार पर भर्ती की जानी थी। इनमें सेस्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों और लेखपाल के 8,085 पदों के लिए तो आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन, अभी भी गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2,000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होनेका इंतजार है। इन पदों के अलावा आयोग राज्य में ग्रुप C की अन्य कई भर्तियों में भी सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही हिस्सा लेने की अनुमति दे रही है। इन भर्तियों के लिए आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनीचाहिए। 

कैसे करें सरकारी नौकरी के सपने को साकार :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकारकर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें