कुछ है ऐसा पीएम इंटर्नशिप योजना का शेड्यूल
टॉप कंपनियां 3 से 10 अक्तूबर तक इंटर्नशिप के पदों की जानकारी देंगी। इसमें कंपनियों को पीएम इंटर्नशिप योजना के पोर्टल पर जानकारी साझा करेगी। योग्य उम्मीदवार 12 से 25 अक्तूबर तक पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल पर प्राप्त योग्य आवेदनों को 26 अक्तूबर के बाद शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन आवेदनों के शॉर्टलिस्टिंग का काम एआई के माध्यम से किया जाएगा। एआई के द्वारा शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटर्नशिप की सुविधा देने वाली कंपनियां उम्मीदवारों की समीक्षा करेंगी।
कंपनियां 27 अक्तूबर से 7 नवंबर तक इंटर्नशिप के लिए युवाओं का चयन करेंगी। कंपनियों की ओर से शॉर्टलिस्टिंग के बाद उम्मीदवार इंटर्नशिप ऑफर का मैसेज मिलेगा। 8 से 15 नवंबर तक इंटर्नशिप ऑफर लेटर पर उम्मीदवार को फैसला लेना होगा। उम्मीदवार इंटर्नशिप ऑफर लेटर स्वीकार या अस्वीकार कर सकेंगे।
सिर्फ ये लोग ही कर सकते है आवेदन
इस स्कीम के लिए सिर्फ भारतीय युवा आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदक की आयु 21 से 24 साल होना चाहिए। आवेदक वर्तमान में किसी सरकारी नौकरी में न हो। चयनित युवाओं को इंटर्नशिप अवधि के दौरान 5,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। डीबीटी के माध्यम से स्टाइपेंड राशि सीधे लाभुकों के खाते में जाएगी। आवेदक को 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, उसके पास मान्यता प्राप्त आईटीआई का सर्टिफिकेट या पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीए, बीएससी, बीबीए, बीकॉम या बी.फार्मा की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक के पास अगर पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए योग्य शैक्षणिक आहर्ता है और वह दूरस्थ या ऑनलाइन शिक्षा में किसी कोर्स में नामांकित है तो वह भी आवेदन कर सकता है।
इसके अलावा, जिस व्यक्ति की पारिवारिक आय वित्तीय वर्ष (2023-24) में 8 लाख से ज्यादा है वह इसके लिए पात्र नहीं होंगे। वहीं, किसी भी व्यक्ति के परिवार का कोई सदस्य स्थायी या नियमित सरकारी कर्मचारी हो। इस योजना में परिवार से तात्पर्य स्वयं, अभिभावक और पति/पत्नी से है।
इसके अलावा आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईएसईआर, एनआईडी और आईआईआईटी से जो छात्र स्त्रातक होंगे वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या पीजी या उच्चतर डिग्रीधारी, केंद्र या राज्य सरकार के अधीन इंटर्नशिप, स्कील स्टूडेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम पा चुका छात्र भी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
छात्र इस तरह कर सकते है पीएम इंटर्नशिप के लिए आवेदन
- सबसे पहले पीएम इंटर्नशिप स्कीम वेबसाइट के आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच कर लॉग इन कर क्लिक करें।
- यहां आवेदक अपना यूजर आईडी क्रिएट करें।
- यूजर आईडी और ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आ जायेगा।
- इसके बाद आवेदन करें और एप्लीकेशन की कॉपी को डाउनलोड कर रख लें।
- आवेदन पर कंपनी की ओर से इंटर्नशिप ऑफर लेटर को समय के भीतर स्वीकार या अस्वीकार करें।
जो आवेदक इस स्कीम के तहत आवेदन कर रहा है। वे आय प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,आयु प्रमाण पत्र,शैक्षणिक प्रमाण पत्र,बैंक पासबुक,पारिवारिक राशन कार्ड,आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो,मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी को पहले तैयार रखे। इन सभी को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।