संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। UPSC ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से सात जून तक आवेदन मांगे थे। NDA की 370 और NA की 30 सीटों के लिए आयोजित की जा रही इस प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर को आयोजित की जा सकती है। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
NDA/NA में प्रवेश के लिए 900 अंकों की लिखित परीक्षा और 900 अंकों का SSB इंटरव्यू आयोजित किया जाता है। 2013 से 2020 के बीच आयोजित की गई 900 अंकों लिखित परीक्षा में कटऑफ कितना गया है, इसकी जानकारी आगे दी गई है।
UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के आयोजन में अभी तकरीबन 75 दिनों का समय बचा है। इन 75 दिनों में इस परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए कुछ टिप्स आगे दिए गए हैं।
1. जनरल नॉलेज और अंग्रेजी पर दें खास ध्यान :
इस परीक्षा में आपको लिखित परीक्षा के साथ साथ इंटरव्यू के दौरान भी अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करना होता है। इसलिए इसपर आप विशेष ध्यान दें। इसके अलावा सामान्य ज्ञान भी इस परीक्षा के सिलेबस केअनुसार बेहद महत्वपूर्ण है।
2. स्मार्ट तरीके से करें पढ़ाई :
आपको कड़ी मेहनत करने के बजाय स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करने की जरूरत है। सबसे पहले उन विषयों की लिस्ट बनाये जिनमें आप कमजोर हैं और फिर ऐसे विषयों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानें और फिर उसके अनुसार अपनी पढ़ाई करने की योजना बनाएं।
3. मॉक टेस्ट्स को हल करें :
आप परीक्षा में शामिल होने से पहले पिछले 4 से 5 सालों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट्स को सॉल्व कर लें। यह तरीका किसी भी कॉम्पिटीटिव एग्जाम को क्रैक करने का रामबाण है। प्रश्न पत्र बार बार सॉल्व करने सेआप को यह अनुभव मिल जाता है कि इस परीक्षा में किस तरह के प्रश्न आते हैं। साथ ही ऐसा करने से आपको परीक्षा हॉल के भीतर तय समय में प्रश्नों को हल करने में भी सहायता मिलेगी।
4. टाइम मैनेजमेंट :
छात्रों को कॉम्पिटीटिव एग्जाम कि तैयारी करते वक्त समय का सही इस्तेमाल करना सीखना चाहिए। तैयारी करते समय सही ढंग टाइम मैनेज करना बेहद जरूरी होता है। अभ्यर्थियों को टाइम टेबल बनाकर हर सब्जेक्टपर फ़ोकस करना चाहिए, ताकि सभी विषयों की अच्छे से तैयारी हो सकें।
5. सही पुस्तक का चयन :
इस परीक्षा में सही पुस्तक से तैयारी करना बेहद आवश्यक है। आप कोशिश करें कि न्यू एडिशन की पुस्तक लें ताकि आप सभी लेटेस्ट चीजों से अपडेट रहें। आप पूरी जानकारी हासिल करने के बाद अपने लिए सहीपुस्तक का चयन करें और हो सके तो किसी अनुभवी व्यक्ति से पहले जानकारी ले लें।
6. स्वास्थ्य का रखें ध्यान :
एग्जाम की तैयारी करते समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पौष्टिक आहार का सेवन बहुत जरूरी है। ऐसा करने से आपका शरीर और मन स्वस्थ्य रहेगा और जब ये स्वस्थ्य रहेंगे तो आप लंबे समय तक अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथाअन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।