उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के 9,534 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है और अब अभ्यर्थियों को अपनेको रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। गौरतलब है कि SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हुई थी। इस परीक्षा को 3 फेज में आयोजित किया गया था और आखिरी फेज की परीक्षा 2 दिसंबर को समाप्त हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए SI के 9,027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफिसर के 23 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।
कितने चरण हैं बाकी
यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
कब जारी की जा सकती अंतिम आन्सर-की
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा की अंतिम आन्सर-की जारी करने की तैयारी कर रहा है। यह संशोधित उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों द्वारा अपील की गई आपत्ति पर विचार किए जाने के बाद रिलीज की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इसमें साझा की गई समस्त जानकारी अंतिम होगी, जिसमें कैंडिडेट्स को किसी भी तरह आपत्ति दर्ज करने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है लेकिन अनुसान लगाया जा रहा है कि जनवरी माह के पहले या दूसरे सप्ताह में यह उत्तरकुंजी जारी की जा सकती है। जिसके बाद अभ्यर्थियों के रिजल्ट का ऐलान किया जा सकता है.
क्या इस तारीख तक जारी कर दिया जाएगा रिजल्ट
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के जरिए 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए वर्ष के पहले या दूसरे सप्ताह में एग्जाम की रिवाइज्ड आन्सर-की जारी करने के बाद जल्द ही अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में परीक्षार्थियों को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए।
कब किया जाएगा PST का आयोजन
यूपीपीआरपीबी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जिन कैंडिडेट्स के सभी अभिलेख उचित पाए जाएंगे, उन्हें ही शारीरिक मानक परीक्षण के लिए सफल माना जाएगा।
अपने कैरियर से जुड़े सभी सवालों का हल
आगे पढ़ें