फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: 2020 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे राज्य में सबसे अधिक मार्क्स लाने वाली रिया जैन के सफलता के क्या हैं राज, जानें यहाँ

Tue, 18 Jan 2022 05:18 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को अपनी परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSB इन परीक्षाओं को राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित कर सकती है।
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बोर्ड की  10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। कई मीडिया रिपोर्टों में खबर है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जा सकता है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब किसी भी समय परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में लगभग 53 लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जाएंगी। साथ ही इस बार उन स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा रहा है जो मानकों का पालन नहीं करते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSB) द्वारा राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSB इन परीक्षाओं को राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित कर सकती है। छात्रों की इस संबंध में जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। कोरोना महामारी की वजह से कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो, इसके लिए सफलता डॉट कॉम 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध करा रहा है। इन क्लासेस में छात्रों को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को किसी कोचिंग सेंटर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से safalta school classes से जुड़ सकते हैं।

2020 में रिया जैन ने किया था टॉप :

2020 में आयोजित की गई यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में बागपत की रिया जैन ने 96.67 प्रतिशत मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था। मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाली रिया के पिता भारत भूषण माता की चुनरी व वेडिंग दुपट्टा बनाने का काम करते थे। बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने के बाद रिया ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी माता कविता जैन, अपने पिता और अपने स्कूल श्रीराम इंटर कॉलेज को दिया था।

क्या हैं सफलता के राज :

पूरे राज्य में सबसे अधिक मार्क्स लाकर टॉपर बनने के बाद रिया जैन ने विभिन्न मीडिया संस्थानों को दिए गए इंटरव्यू में बताया था की वह परीक्षा की तैयारी के दौरान पूरे दिन में 14-15 घंटे तक पढ़ाई करती थी। रिया के मुताबिक वो सुबह 4बजे से जगकर पढ़ाई में लग जाती थी। रिया ने बताया की उन्हें प्री बोर्ड परीक्षा से बहुत फायदा हुआ था और साथ ही स्कूल में सभी चीजें स्पष्ट करके पढ़ाई जाती थी,इसका भी उन्हें परीक्षा में फायदा मिला। एक आम परिवार से आने वाली रिया जैन का मानना था की कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है और 2020 की बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनकर रिया ने इस बात को साबित भी कर दिया है।

सफलता के साथ करें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी दसवीं या बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे क्लासेस की सहायता ले सकते हैं। इन क्लासेस के जरिए आपको सभी सब्जेक्ट की कम्पलीट तैयारी के साथ आने वाली परीक्षाओं के लिए रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। आप इन क्लासेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और बोर्ड परीक्षाओं को बेहतर मार्क्स से पास करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें