फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBP SI Result 2022: पश्चिम बंगाल एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Wed, 20 Apr 2022 05:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

WBP SI Result 2022: जिन उम्मीदवारों ने सब इंस्पेक्टर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
WBP SI Result 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBP SI Result 2022: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने सब-इंस्पेक्टर/लेडी सब-इंस्पेक्टर (UB) और सब-इंस्पेक्टर (AB) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। WBPRB ने परिणाम को ऑनलाइन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

WBP SI Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 दिसंबर, 2021 को किया था। परीक्षा सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

WBP SI Result 2022: अब क्या होगी अगली प्रक्रिया?
जिन उम्मीदवारों ने सब इंस्पेक्टर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। WBPRB की ओर से इसका आयोजन 28 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 21 अप्रैल, 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र लेकर आएं और इस पर लिखे गए सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

WBP SI Result 2022: ऐसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें