WBPRB SI Selection Process: चयन प्रक्रिया
सब-इंस्पेक्टर (SI) पद के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं:
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
जो अभ्यर्थी सभी चरणों में सफल होंगे, उन्हें राज्य पुलिस बल में एसआई पद पर नियुक्ति मिलेगी।
आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि
WBPRB ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है, "सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रश्नपत्र से उत्तरों की तुलना सावधानीपूर्वक करें और यदि कोई असंगति दिखे तो संबंधित प्रमाणों के साथ ईमेल के माध्यम से बोर्ड को सूचित करें।"
अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां 16 अक्तूबर 2025 से 7 दिन के भीतर, यानी 23 अक्तूबर 2025 तक भेज सकते हैं। ईमेल पता है - answerkeywbprb10@gmail.com