WB Police Recruitment 2021:पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर (एसआई) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांस्टेबल के लिए 8,632 पदों और एसआई के 1088 पदों सहित कुल 9,720 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी रखी गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
9 हजार से ज्यादा पदों के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
पुलिस कांस्टेबल और एसआई के 9720 पदों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रकिया आज यानी कि 22 जनवरी से शुरू हो गई है और अगले महीने की 20 तारीख तक चलेगी। अभ्यर्थी हर हाल में 20 फरवरी तक अपना आवेदन कर लें।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
-सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in है।
-यहां आप नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए साइन अप करें।
-निर्देशों के अनुसार चरण दर चरण आवेदन भरें।
-आवेदन फॉर्म भरने के बाद आप आवेदन शुल्क भुगतान करें।
-आवेदन शुल्क का भुगतान, ऑनलाइन या ऑफलाइन चालान के माध्यम से करें।