फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB Police 2019: पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

Wed, 20 Nov 2019 12:11 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने आज यानी 19 नवंबर 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कॉन्स्टेबल के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो डब्ल्यूबी कॉन्स्टेबल परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.wbpolice.gov.in से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि WB पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट की सीधा लिंक नीचे भी दिया गया है। उम्मीदवार लिंक के माध्यम से आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डब्ल्यूबी कांस्टेबल परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्य जानकारी-
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीईटी) के लिए उपस्थित होना होगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक मशीनों का उपयोग करके उम्मीदवार की ऊंचाई और वजन का परीक्षण किया जाएगा।
  • पीएमटी में पास होने वाले उम्मीदवार पीईटी में भाग लेंगे।
  • डब्ल्यूबी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 4 अगस्त 2019 को 12 बजे से 1 बजे तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
  • WB पुलिस कॉन्स्टेबल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 मार्च 2019 थी।
डब्ल्यूबी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 के तहत कुल 8419 पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। डब्ल्यूबी पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, अंतिम लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।
विज्ञापन


अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें : इस व्यक्ति के पास थीं 52 हजार से ज्यादा किताबें? IAS और IPS सहित 20 डिग्रियां थीं इसके नाम


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें