मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी रिक्तियों के तहत कुल 244 पद हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योग्यता के तहत मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी कृषि/ कृषि-अभियांत्रिकी/ उद्यानिकी में स्नातक डिग्री होनी अनिवार्य है।
निर्धारित पदों पर 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2016 के आधार पर की जाएगी।
चयनित आवेदकों को वेतनमान के तहत 5,200-20,200 रुपये एवं ग्रेड पे के तहत 2,400 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।