संघ लोक सेवा आयोग ने कुल 17 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है जिसमें फिजिकल केमिस्ट, मेडिकल ऑफिसर, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, डिप्टी डायरेक्टर और साइंटिफिक ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा।
निर्धारित पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। इन पदो पर अधिकतम आयु सीमा के तौर पर 35/ 38/ 40 और 50 वर्ष (पदानुसार) निर्धारित की गयी है।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 15,600 रुपये से 39,100 प्रतिमाह के हिसाब से दिए जाने का प्रावधान है।