मेरिट के आधार पर होगा चयन
इसरो वीएसएससी अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बिना किया जाएगा। चयन पूरी तरह से उम्मीदवारों के डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। साथ ही, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।
योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन केवल उपलब्ध रिक्तियों और पैनल की वैधता के आधार पर होगा। अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसके बाद उन्हें अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।
| इवेंट |
जानकारी |
| प्रशिक्षण अवधि |
ज्वाइनिंग की तारीख से 1 वर्ष |
| स्नातक प्रशिक्षु (Graduate Apprentice) छात्रवृत्ति |
12,300 प्रति माह |
| तकनीशियन प्रशिक्षु (Technician Apprentice) छात्रवृत्ति |
10,900 प्रति माह |
| सुविधाएं |
प्रशिक्षण अवधि के दौरान कैंटीन और परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी |
| आवास |
रहने की व्यवस्था उम्मीदवार को स्वयं करनी होगी |