मेरिट के आधार पर होगा चयन
विश्वभारती में अगर बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं, तो योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों की संख्या 1:15 के अनुपात तक सीमित की जा सकती है। शॉर्टलिस्टिंग यूजीसी नियम 2018 के तहत तय अकादमिक और रिसर्च स्कोर के आधार पर होगी।
अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के शैक्षणिक दस्तावेज, पूर्व सेवाओं और अन्य रिकॉर्ड का सत्यापन होगा। ज्वाइनिंग से पहले या बाद में पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा।
कितना मिलेगा वेतन?
| पद |
शैक्षणिक स्तर |
शुरुआती वेतन |
| प्रोफेसर |
लेवल 14 |
1,44,200 रुपये |
| एसोसिएट प्रोफेसर |
लेवल 13A |
1,31,400 रुपये |
| असिस्टेंट प्रोफेसर |
लेवल 10 |
57,700 रुपये |
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
विश्वभारती शिक्षण पदों के लिए आवेदन शुल्क पद के स्तर के अनुसार तय किया गया है। शैक्षणिक स्तर 14 और 13A के पदों के लिए 2,000 रुपये और शैक्षणिक स्तर 10 के पदों के लिए 1,600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले विश्वभारती की आधिकारिक वेबसाइट या चयन पोर्टल पर जाएं।
- curec.samarth.ac.in पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक खोलें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।