कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
- प्रबंधक/वरिष्ठ अधिकारी के 10 पदों के लिए स्नातक डिग्री आवश्यक है।
- लेखा परीक्षक के 4 पदों के लिए स्नातक के साथ अतिरिक्त योग्यता मांगी गई है।
- विधि अधिकारी के 2 पदों के लिए एलएलबी डिग्री अनिवार्य है।
- परिवीक्षा अधिकारी (PO) के 20 पदों के लिए स्नातक होना जरूरी है।
- रिकवरी असिस्टेंट/जूनियर असिस्टेंट के 10 पदों के लिए न्यूनतम 10वीं या एसएसएलसी पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा की बात करें तो प्रबंधक/वरिष्ठ अधिकारी पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अन्य पदों जैसे लेखा परीक्षक, विधि अधिकारी, परिवीक्षा अधिकारी और सहायक पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। हालांकि, आयु में छूट बैंक के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ...
बिना परीक्षा होगा चयन
चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। विशेष रूप से परिवीक्षा अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को होसापेटे में आयोजित की जाएगी, जबकि चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू 27 अप्रैल 2026 को बैंक के प्रधान कार्यालय में होगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो आदि तैयार रखना आवश्यक है। फॉर्म भरने के बाद शुल्क जमा कर सबमिट करना होगा और भविष्य के लिए आवेदन संख्या सुरक्षित रखनी चाहिए।