इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में योग्य उम्मीदवारों के लिए जूनियर इंजीनियरों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 41 है। जूनियर इंजीनियर के पद विभिन्न विभागों (प्रोडक्शन, पॉवर एंड यूटिलिटी, मेकैनिकल मेंटेनेंस, इंस्ट्रूमेंटेशन, फायर एंड सेफ्टी) में रिक्त हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता संबंधित पदों के अनुसार इंजीनियरिंग में त्रिवर्षीय डिप्लोमा निर्धारित की गई है।
केवल फायर एंड सेफ्टी विभाग के जूनियर इंजीनियरों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास व सर्टिफिकेट निर्धारित है। इस विभाग के लिए आवेदक के पास हैवी वेहिकल में ड्राइविंग लाइसेंस का होना आवश्यक है।
इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।