फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में योग्य उम्मीदवारों के लिए जूनियर इंजीनियरों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 41 है। जूनियर इंजीनियर के पद विभिन्न विभागों (प्रोडक्शन, पॉवर एंड यूटिलिटी, मेकैनिकल मेंटेनेंस, इंस्ट्रूमेंटेशन, फायर एंड सेफ्टी) में रिक्त हैं।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता संबंधित पदों के अनुसार इंजीनियरिंग में त्रिवर्षीय डिप्लोमा निर्धारित की गई है। केवल फायर एंड सेफ्टी विभाग के जूनियर इंजीनियरों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास व सर्टिफिकेट निर्धारित है।

इस विभाग के लिए आवेदक के पास हैवी वेहिकल में ड्राइविंग लाइसेंस का होना आवश्यक है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

योग्य अभ्यर्थी इस तरह से करें आवेदन

इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन शुल्क के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।

डिमांड ड्रॉफ्ट 'सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर, मथुरा रिफायनरी' मथुरा के नाम बनवाना होगा। पूर्णरूप से भरे हुए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर निर्धारित डीडी के साथ दिए गए पते 'पीओ. बॉक्स नंबर 1102, जयनगर-तीसरा ब्लॉक, बंगलौर-560011' के पते पर भेजें।

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2015 तथा आवेदन पत्र निर्धारित पते पर पहुंचने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार https://www.iocl.com/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें