फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court Recruitment : इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप डी के पदों पर निकली भर्ती,यहां पढ़ें पूरी खबर

Sun, 30 Oct 2022 05:22 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 3932 ग्रुप डी, स्टेनो, ड्राइवर, जूनियर असिस्टेंट, पेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों यानी https://recruitment.nta.nic.in और www.allahabadhighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Allahabad High Court
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड ने स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, पेड अप्रेंटिस, ड्राइवर और श्रेणी 'डी' कैडर पदों जैसे ट्यूबवेल ऑपरेटर-कमइलेक्ट्रीशियन, प्रोसेस सर्वर, अर्दली / की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। चपरासी / कार्यालय चपरासी / फर्राश, चौकीदार / वाटरमैन / स्वीपर / माली / कुली / भिस्ती / लिफ्टमैन, और स्वीपर-कम फर्राश भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइटों यानी https://recruitment.nta.nic.in और www.allahabadhighcourt.in पर शुरू कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  एक से अधिक पदों के लिए उम्मीदवारों को विस्तृत विज्ञापन में दिए गए प्रत्येक पद के लिए अलग से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

पदों के लिए शैक्षिक योग्यता
  1. स्टेनोग्राफर ग्रेड- III के लिए एनआईईएलआईटी (डीओईएसीसी सोसाइटी) द्वारा जारी सीसीसी सर्टिफिकेट के साथ स्टेनोग्राफी में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट के साथ स्नातक और कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपराइटिंग के लिए 25-30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
  2. जूनियर असिस्टेंट के लिए उर्दू और हिंदी के विशेष ज्ञान के साथ इंटरमीडिएट के साथ NIELIT (डीओईएसीसी सोसाइटी) द्वारा जारी सीसीसी सर्टिफिकेट और हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग के लिए के लिए 25-30 शब्द प्रति मिनट स्पीड होनी चाहिए।
  3. पेड अप्रेंटिस के लिए NIELIT (डीओईएसीसी सोसाइटी) द्वारा जारी सीसीसी सर्टिफिकेट के साथ इंटरमीडिएट और कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपराइटिंग के लिए 25-30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। कम से कम 3 साल की अवधि के लिए चार पहिया वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ड्राइवर्स हाई स्कूल, ट्यूबवेल ऑपरेटर-कम-इलेक्ट्रीशियन- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से या उसके समकक्ष संस्थान से एक साल का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  4. प्रोसेस सर्वर के लिए हाई स्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए। अर्दली / चपरासी / कार्यालय चपरासी / फर्राश के लिए जूनियर हाई स्कूल पास। चौकीदार/वाटरमैन/स्वीपर/माली/कुली/भिस्टी/लिफ्टमैन के लिए  जूनियर हाई स्कूल पास। स्वीपर-कम फर्राश  के लिए छठी कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

इन पदों के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ग्रुप D भर्ती में वेतन 
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड- III - रु 5200-20200/- ग्रेड पे- 2800/- रुपये
  • जूनियर असिस्टेंट- 5200-20200/- ग्रेड पे- 2000/- रुपये
  •  पेड अप्रेंटिस - रु.5200-20200/- ग्रेड पे 1900/- (फिक्स्ड)
  • ड्राइवर (चालक श्रेणी 'सी' ग्रेड- IV) - रु। 5200-20200/- ग्रेड पे- 1900/- रुपये
  • ट्यूबवेल ऑपरेटर-सह-इलेक्ट्रीशियन- रु.5200-20200/- ग्रेड पे- रु.1800/-
  • प्रोसेस सर्वर - रु. 5200-20200/- ग्रेड पे- 1800/- रुपये
  • अर्दली / चपरासी / कार्यालय चपरासी / फर्राश - 5200-20200 / - ग्रेड वेतन - 1800 / -
  • चौकीदार/वाटरमैन/स्वीपर/माली/कुली/भिस्टी/लिफ्टमैन - रु.5200-20200/- ग्रेड पे- रु.1800/-
  • स्वीपर-कमफराश - रु. 6000/- (फिक्सड)

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती प्रकिया
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती प्रकिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
  • पहला ओएमआर-आधारित ऑफलाइन टेस्ट।
  • दूसरा ड्राइविंग टेस्ट के लिए ड्राइवर टेस्ट, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट + स्टेनो पदों के लिए स्टेनोग्राफी टेस्ट, (जूनियर असिस्टेंट और पेड अपरेंटिस पदों के लिए कंप्यूटर पर इंडी और इंग्लिश टाइप टेस्ट, ग्रुप डी पदों के लिए ओएमआर आधारित ऑफलाइन टेस्ट)

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ग्रुप डी भर्ती प्रकिया के लिए ऐसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले अपने ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन पंजीकरण करें और पंजीकरण संख्या को नोट करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र को पूरा करें और सिस्टम से प्राप्त पंजीकरण संख्या को नोट करें।
  • अपनी एक स्कैन की गई फोटो अपलोड करें (फोटो jpg/jpeg फाइल में हो और उसकी साइज 10Kb–200Kb)
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर ( फ़ाइल का आकार 4kb-30kb) और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान होना चाहिए।
  • नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन

ये होगा पदों के लिए आवेदन शुल्क
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड- III के जनरल (यूआर) / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि  एससी और एसटी उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। 
  • जूनियर असिस्टेंट और पेड अपरेंटिस  के जनरल (यूआर) / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों को 850 रुपये और एससी और एसटी उम्मीदवारों को 650 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
  • चालक ग्रेड IV के लिए जनरल (यूआर) / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों को 800 और एससी और एसटी उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
  • श्रेणी 'डी' पद के लिए जनरल (यूआर) / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों को 800 और एससी और एसटी उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें