उत्तर प्रदेश अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 23 जनवरी को अपने निर्धारित परीक्षाकार्यक्रम के अनुसार बेहद ही सुगमता के साथ सम्पन्न करा ली गई है। युवाओं के मन में इस एग्जाम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, जोकि अब खत्म हो चुके हैं। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कुछ उम्मीदवारों का कहना है कि इस बार प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों में काफी बदलाव देखने को मिला है। पिछले पेपर की तुलना में पुन: परीक्षा में कुछ कठिन प्रश्न पूछे गए हैं। हालांकि, सभी पेपर सेट का मूल्यांकन एकसमान रूप से किया जाएगा। इस एलिजिबिल्टी टेस्ट से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को यूपीपीईबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी TET की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स UPTET Question Paper 2022 PDFs - Download Now कर सकते हैं।
1. शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम निम्न में से कौन-सा है?
UPTET का आयोजन 23 जनवरी को सम्पन्न कराया जा चुका है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक परीक्षार्थियों की प्रोविजनल आंसर-की 27 जनवरी को जारी कर दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार फरवरी की पहली तारीख तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। यानि अभ्यर्थियों को अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए महज चार से पाँच दिनों का समय ही मिलेगा। इन सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद 23 फरवरी 2022 को फाइनल आंसर- की जारी कर दी जाएगी। इसी अंतिम कुंजी के आधार पर 25 फरवरी 2022 को अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।