फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET Exam 2021: टीईटी में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए अनिवार्य कर दिए हैं ये दस्तावेज, परीक्षा में जाने से पहले इनके बारे में जान लें अभ्यर्थी

Sat, 27 Nov 2021 01:29 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा 28 नवंबर 2021 को दो पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
TET November 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 28 नवंबर 2021 को दो पालियों में आयोजित हो रहा है। इस अनिवार्य पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के लिए प्रतियोगी स्टूडेंट्स एग्जाम रेगुलेटरी ऑफ उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस एलिजिबिल्टी टेस्ट में लगभग 13 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिसमें से करीब आठ लाख ऐसे अभ्यर्थी भी होंगे,  जो जूनियर व प्राइमरी दोनों लेवल के एग्जाम में शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने जा रहे इन कैंडिडेट्स को आवेदन फॉर्म में जमा किए फोटो के समान फोटो लेकर जाना होगा। इसके अलावा राज्य या केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त वैध पहचान पत्र व यूपी टेट परीक्षा का प्रवेश -पत्र भी साथ ले जाना होगा। इन दस्तावेजों के न होने पर उम्मीदवारों को परेशानी का समना करना पड़ सकता है। साथ ही सफलता डॉट कॉम के जरिए यूपीटीईटी में बैठने वाले स्टूडेंट्स सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले खास फ्री प्रैक्टिस कोर्स बैच की भी मदद ले सकते हैं। इस निशुल्क  बैच को ज्वॉइन करने के लिए FREE UPTET Courses & E-Books पर क्लिक करना होगा। 

 परीक्षा के लिए कितने बनाए गए हैं एग्जाम सेंटर 

 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जा रहा है। परीक्षा के लिए 4,309 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 21 लाख 65 हजार से अधिक उम्मीदवार शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक रहेगी जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर ढ़ाई बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। 

 अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड  

·         उम्मीदवार UPTET 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं। 

विज्ञापन

·         होमपेज पर दिए गये एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
·         इसके बाद कैंडिडेट्स के सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर फॉर्म को सबमिट कर लें।
·         अभ्यर्थी की स्क्रीन पर उसका UPTET Hall Ticket 2021 का नया विकल्प दिखाई देगा।  
·         उम्मीदवार इसका चुनाव करते हुए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें। 

 साल 2020 में नहीं हुई थी परीक्षा

 वर्ष 2021 में करीब 22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेंगे। इससे पहले 2019 में लगभग 16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। जबकि 2020 में कोरोना महामारी के कारण यह एग्जाम नहीं आयोजित किया जा सका था। 

 कुछ घंटे में करें TET के सिलेबस का पूरा रिवीजन

अगर आप भी यूपी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाली टीईटी के सिलेबस का इस बचे हुए समय में कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो आप सफलता पर मौजूद कई रिवीजन कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर लें और फिर कोर्स को सबस्क्राइब कर रिवीजन शुरू कर दें। सफलता पर अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें