फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET/UPTET 2021 : CTET से टकरा सकती है UPTET आयोजन की तारीख, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Wed, 08 Dec 2021 03:06 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

28 नवंबर को आयोजित होने वाले UPTET के रद्द होने के बाद इसके पुनःआयोजन के लिए UPBEB जल्द ही नई तारिखों की घोषणा कर सकती है। UPTET में शामिल होने के लिए तकरीबन 21.65 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
TET - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के आयोजन की नई तारीखों का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि 28 नवंबर को आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक UPTET में शामिल होने के लिए तकरीबन 21.65 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। साल में एक बार आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा पहले ही अपने शेड्यूल से बहुत पीछे चल रही है इसलिए अभ्यर्थी जल्द से जल्द इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET Mock Test : Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।

अब कब होगी परीक्षा :

पेपर लीक की वजह से 28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET के रद्द होने के बाद UPBEB जल्द से जल्द इसके आयोजन में जुट गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPBEB इस परीक्षा को एक महीने के भीतर फिर से आयोजित करेगी और परीक्षा की नई तारीख का ऐलान एक सप्ताह के भीतर किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

CTET से टकरा सकती है UPTET आयोजन की तारीख :

UPBEB ने UPTET का आयोजन 1 महीने के भीतर करवाने का ऐलान तो कर दिया है लेकिन ऐसा होने पर कई अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) भी 16 दिसंबर से शुरू हो रही है और यह 13 जनवरी तक चलेगी। अगर UPTET का आयोजन एक माह के भीतर किया जाता है तो CTET और UPTET के आयोजन की तारीख आपस मे टकरा सकती है। ऐसी स्थिति में उन अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ेगा, जिन्होंने UPTET और CTET दोनों में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।

क्या इस साल नहीं होगी UPTET परीक्षा

आगे पढ़ें 

विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें