उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा 28 नंवबर को आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के आयोजन में अब बेहद ही कम समय बचा है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। 28 नंवबर को 2 शिफ्ट्स में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी UPTET या अन्य किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE UPTET Courses & E-Books की सहायता ले सकते है।
UPTET के दोनों पेपर्स में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कट - ऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाना होगा। इसके अलावा OBC तथा अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक प्राप्त करना होगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए कुछ ऐसे प्रश्नों को नीचे दिया गया है, जो इस परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं।
अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।