फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2021 : अगर UPTET में होने जा रहे हैं शामिल, तो इस परीक्षा में अक्सर पूछे जाने वाले इन प्रश्नों का जरूर कर ले अभ्यास

Wed, 24 Nov 2021 04:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

UPBEB ने 28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस बार इस परीक्षा में तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
 
विज्ञापन
TET 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा 28 नंवबर को आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के आयोजन में अब बेहद ही कम समय बचा है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। 28 नंवबर को 2 शिफ्ट्स में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी UPTET या अन्य किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE UPTET Courses & E-Books की सहायता ले सकते है।

60 फीसदी मार्क्स लाने पर हो जाएंगे पास :

UPTET के दोनों पेपर्स में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कट - ऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाना होगा। इसके अलावा OBC तथा अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक प्राप्त करना होगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए कुछ ऐसे प्रश्नों को नीचे दिया गया है, जो इस परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं।

विज्ञापन

अक्सर पूछे जाते हैं इस तरह के प्रश्न :
Q.1 बालक के विकास पर सबसे अधिक किसका प्रभाव पड़ता है?
उत्तर : परिवार, समाज और विद्यालय
Q.2 बालक के व्यवहार का अध्ययन किस विधि में संभव नहीं होता?
उत्तर : प्रश्नावली विधि
Q.3 बालक के व्यवहार में परिवर्तन के लिए किस व्यवहार अध्ययन की किस विधि का सहारा लिया जाता है?
उत्तर : उपचारात्मक विधि
Q.4 उत्तर प्रदेश के किस जिले को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है?
उत्तर : कानपुर
Q.5 कौन सा मानव पर्यावरण का विध्वंसक माना जाता है?
उत्तर : प्रौद्योगिकी मानव
Q.6 100 तथा 300 के मध्य कितनी संख्या 7 से विभाजित हो सकती है?
उत्तर : 28
Q.7 कौन सी विधा  ने मानव को सामूहिक जीवन प्रदान किया?
उत्तर : पशुपालन
Q.8 रवि और अली की कुल आयु, अली तथा जॉन की कुल आयु से 10 वर्ष अधिक है, जॉन रवि से कितने वर्ष छोटा है?
उत्तर : 10
Q.9  खेती की सर्वाधिक पुरातन प्रणाली है?
उत्तर : झूम कृषि
Q.10 जो शब्दांश किसी शब्द के अंत में जोड़कर नया शब्द बनाते हैं उसे क्या कहते हैं?
उत्तर : प्रतयय 

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें