UPSSSC UP Lekhpal Mains Exam 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई, 2026 को एकल पाली में आयोजित की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने निर्धारित कटऑफ क्लियर की है और आयोग ने उन्हें अर्ह घोषित किया है, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
7994 पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना (समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों सहित) के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु अर्ह घोषित किया गया है। कुल 3,66,712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है।