फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE DRQ Tier II Exam: सीबीएसई सीधी भर्ती कोटा टियर-2 परीक्षा की तिथियां घोषित, जानें कब-कौन सा एग्जाम

Sat, 07 Mar 2026 04:33 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE DRQ Tier-II Exam Date 2026: सीबीएसई ने सीधी भर्ती कोटा के तहत विभिन्न पदों के लिए टियर-II परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। टियर-II परीक्षा 18 से 26 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी। विस्तृत शेड्यूल नीचे उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
CBSE - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE DRQ Tier-II Exam Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा परीक्षा 2026 (DRQ 2026) के टियर-II चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। टियर-II परीक्षा विभिन्न पदों के लिए अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी। इससे पहले 2 मार्च 2026 को टियर-I परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन


ताजा नोटिस के अनुसार, टियर-II परीक्षा असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकाउंट्स ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट जैसे पदों के लिए आयोजित होगी।

विज्ञापन

सीबीएसई डीआरक्यू टियर-II परीक्षा का कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, टियर-II परीक्षा 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होगी। परीक्षा 18, 19, 15 और 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। 25 अप्रैल को परीक्षा एक पाली में और बाकी दिनों पर दो पालियों में होगी। तिथि वार परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:
  • 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को दो सत्रों में परीक्षा होगी। पहले सत्र में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक असिस्टेंट सेक्रेटरी पद के लिए परीक्षा होगी, जबकि दूसरे सत्र में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक अकाउंट्स ऑफिसर पद के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को भी दो सत्रों में परीक्षा होगी। पहले सत्र में सुपरिंटेंडेंट और दूसरे सत्र में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पद के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर से जुड़े पदों के लिए परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को पहले सत्र में जूनियर असिस्टेंट और दूसरे सत्र में जूनियर अकाउंटेंट पद के लिए परीक्षा आयोजित होगी।

आधिकारिक नोटिस देखें...

बोर्ड ने बताया है कि टियर-II परीक्षा से जुड़ी जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को पोर्टल पर उनके लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट देखते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें