UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखा परीक्षक और यूपी लेखा सहायक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अगस्त 2023 तक है। इसके साथ ही शुल्क भुगतान और फॉर्म संशोधित करने की अंतिम तिथि 08 अगस्त 2023 है।
यूपीएसएसएससी की इस भर्ती के तहत कुल 530 रिक्तियों को भरना है। इसमें यूपी लेखा परीक्षा के 529 पद और यूपी लेखा सहायक के लिए 01 पद जारी किया गया है।
यूपीएसएसएससी ऑडिटर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ई-चालान का उपयोग करके स्टेट बैंक कलेक्ट के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके अलावा वीजा, मास्टरकार्ड, रूपे क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
ऑडिटर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बी.कॉम/ अकाउंटिंग में पीजी और ओ लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए।
सहायक अकाउंटेंट के लिए बी.कॉम/ अकाउंटिंग में पीजी और ओ लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा किसी भी उम्मीदवार को आयु में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
यूपी पीईटी- 2022 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
मुख्य लिखित परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण
ऑडिटर पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर 5 के मुताबिक 29200 से 92300 रुपये वेतन मिलेगा। जबकि सहायक अकाउंटेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 4 के मुताबिक 25500 से 81100 रुपये वेतन मिलेगा।
सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
अब होमपेज पर, यूपीएसएसएससी ऑडिटर एप्लिकेशन फॉर्म 2023 लिंक पर जाएं।
आब सभी फील्ड सही तरीके से भरें।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन पत्र जमा करें।
यूपीएसएसएससी लेखा परीक्षा आवेदन पत्र 2023 का भुगतान करें।
पावती रसीद डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करें।