फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: यूपी में स्टेनोग्राफर के ढेरों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Thu, 26 Dec 2024 02:25 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 69 विभागों के नियंत्रणाधीन स्टेनोग्राफर के 661 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन आज 26 दिसंबर से शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने  69 विभागों के नियंत्रणाधीन स्टेनोग्राफर (आशुलिपिक) के 661 पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिए है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन व शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2025 है। सुधार विंडो 1 फरवरी 2025 तक खुली रहेगी।
विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान दें कि आशुलिपिक मुख्य परीक्षा में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 में शामिल हुए और उन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड (वैध संख्यात्मक स्कोर) जारी किया गया।

रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

वर्ग रिक्तियां
सामान्य 321
ईडब्ल्यूएस 46
अन्य पिछड़ा वर्ग 125
अनुसूचित जाति 155
अनुसूचित जनजाति 14
कुल  661
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सभी अभ्यर्थियों को 25 रुपये आनलाइन प्रक्रिया शुल्क देना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी बाद में अलग से मुख्य परीक्षा शुल्क का भुगतान करेंगे। शुल्क जमा करने के बाद फार्म अंतिम रूप से भेजा जा सकेगा। इसके बाद इस भरे गए फार्म का प्रिंट आउट निकाला जा सकता है।

शैक्षिक योग्यता और आयु-सीमा

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है। हिन्दी आशुलेखन व हिन्दी टंकण में क्रमश: 80 शब्द प्रति मिनट व 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना अनिवार्य है। कम्प्यूटर पाठ्यक्रम व उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम भी पास होना जरूरी है। वहीं आवेदक की उम्र कम से कम 18 व अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया

चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी। इसमें पास होने वालों का आशुलेखन व टंकण टेस्ट होगा। रिक्त पदों के मुकाबले श्रेणीवार 15 गुना को शार्टलिस्ट कर मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • खुद को रजिस्टर करें और आवेदन पत्र भरें।
  • अंत में सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज को सेव करें।
  • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें