फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Stenographer: यूपी स्टेनोग्राफर मेंस की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड; इस दिन तक दे पाएंगे चुनौती

Thu, 22 Jan 2026 07:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Stenographer Answer Key: यूपीएसएसएससी ने स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा 20 जनवरी को हुई थी। उम्मीदवार 22 जनवरी से वेबसाइट पर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित तिथि तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Stenographer: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 13-परीक्षा/2024 के तहत 20 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब 22 जनवरी 2026 से आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसमें प्रश्नों के साथ उनके सही उत्तर दिए गए हैं। उम्मीदवार इस आंसर की की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।
 

 
विवरण जानकारी
भर्ती संस्था उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद स्टेनोग्राफर
कुल पद 1224
विज्ञापन संख्या 13-परीक्षा/2024
परीक्षा तिथि 20 जनवरी 2026
आंसर की जारी 22 जनवरी 2026
आपत्ति की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

 

विज्ञापन

28 जनवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

आंसर की जारी होने के साथ ही आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति विंडो बंद होने के बाद आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा।

यूपी स्टेनोग्राफर का रिजल्ट कब आएगा?

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आंसर की पर आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट लगभग 10 से 15 दिनों के भीतर घोषित किया जा सकता है। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

UPSSSC Stenographer Answer Key Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में स्टेनोग्राफर आंसर की 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अपने प्रश्नपत्र का सही सेट कोड चुनें।
  • आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें