फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Jr Assistant City Slip 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, एक फरवरी से एग्जाम

Thu, 22 Jan 2026 06:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Jr Assistant City Intimation 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा 1 फरवरी को होने वाली है। अभ्यर्थी अब जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी यह परीक्षा 1 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक देने वाले हैं, वे अब वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा राज्य के 9 जिलों में आयोजित की जाएगी। इनमें आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और वाराणसी शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध एडवांस सिटी स्लिप के माध्यम से यह जान सकेंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।

यूपीएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट सिटी स्लिप 2026 का लिंक सक्रिय कर दिया है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर

  • सिटी इंटिमेशन स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी होती है।
  • यह उम्मीदवारों को यात्रा और ठहरने की योजना बनाने में मदद करती है।
  • एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज होता है।
  • एडमिट कार्ड में रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और जरूरी निर्देश दिए जाते हैं।
  • सिटी स्लिप के आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

UPSSSC Junior Assistant City Slip Download: जूनियर असिस्टेंट की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024… परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना' लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, सत्यापन कोड और लिंग चुनें।
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें