UPSSSC ANM Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 'महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता' के पदों के लिए रिक्तियां निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी upsssc.gov.in पर जाकर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। इन पदों की आवेदन विंडो 27 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी।
यूपीएसएसएससी आवेदन विंडो बंद करने के बाद आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। आवेदक 4 दिसंबर 2024 तक अपने फॉर्म को संपादित कर सकेंगे। बता दें कि इस भर्ती अभियान में उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 5272 रिक्त पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2023) के आधार पर किया जाना है। तो सिर्फ वे उम्मीदवार जो UPSSSC PET 2023 में उपस्थित हुए थे, और स्कोरकार्ड प्राप्त कर चुके हैं, वे महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।