फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment: यूपी के सिंचाई एवं जल संसाधन-कृषि विभाग में निकलीं भर्ती, फटाफट इस लिंक से करें अप्लाई

Mon, 18 Dec 2023 04:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में नक्शानवीस और मानचित्रक के पदों पर आवेदन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Nakshanveesh, Manchitrak Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में नक्शानवीस और मानचित्रक के पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकरण विंडो आज, यानी 18 दिसंबर को खोल दी गई है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 08 जनवरी 2024 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSSSC Jobs 2023 रिक्तियों का विवरण

यूपीएसएसएससी लखनऊ के विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा 2023 नक्शानवीस और मानचित्रक मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन नक्शानवीस के 172 पद (सामान्य चयन) 78 पद (विशेष चयन) तथा कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन मानचित्रक के 33 पद (सामान्य चयन) कुल मिलाकर 283 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

UPSSSC Nakshanveesh and Manchitrak आवेदन शुल्क

नक्शानवीस और मानचित्रक के पदों के लिए आवेदन शुल्क, सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस,एससी/एसटी,पीएच (दिव्यांग) के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से करें या ई चालान के माध्यम से भी किया जा सकता है।

UPSSSC आयुसीमा

मानचित्रक के पदों के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, नक्शानवीश के पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्दारित की गई है। यूपीएसएसएससी नक्शानवीश  और मानचित्रक भर्ती विज्ञापन संख्या 11/2023 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे करें अप्लाई

यूपीएसएसएससी ड्राफ्ट्समैन पदों के लिए आवेदन करने के चरण
  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, 'लाइव विज्ञापन' खंड पर क्लिक करें।
  • नक्षणवीश/ मंचचित्रक पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें