उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हुए युवाओं को राजस्व लेखपाल के अलावा भी आयोग द्वारा राज्य के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन संस्थानों में करियर बनाने का अवसर दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत अभ्यर्थी आईटीआई में प्रशिक्षक/अनुदेशक के पद पर कार्य कर सकेंगे। इसकी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है, जोकि अंतिम तिथि 8 फरवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी कुल 2,504 रिक्त पदों के लिए कराई जाने वाली इस भर्ती में केवल पीईटी ((Preliminary Eligibility Test) पास उम्मीदवारों को ही शामिल होने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर अवश्य विज़िट करें। इसके अलावा अगर आप किसी सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE UP Special GK Ebook- Download Now कोर्स की मदद ले सकते हैं।
यूपीएसएसएससी की अनुदेशक भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिकेशन के मुताबिक, क्षैतिज आरक्षण की श्रेणी में जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए 21 व दिव्यंगोंजनों के लिए 70 पद आरक्षित हैं, वहीं भूतपूर्व सैनिकों के हिस्से में 95 और महिला कैंडिडेट्स के लिए 460 पद आरक्षित हैं।
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की अनुदेशक भर्ती के लिए कराई जाने वाली लिखित परीक्षा में हिन्दी, सामान्य ज्ञान, जनरल इंटेलिजेंस, करेंट अफेयर्स जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाने हैं। इसके अलावा संबंधित आईटीआई डिप्लोमा से जुड़े कोर्स से भी सवाल आ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाकर भर्ती के नोटिफिकेशन को विस्तारपूर्वक देख सकते हैं।
अनुदेशक भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान में पुरस्कार और सम्मान, सामान्य राजनीति, भारतीय अर्थव्यवस्था, देशों और राजधानियों के नाम व उनसे जुड़ी जानकारी, बजट और पंचवर्षीय योजनाएं, प्रमुख चर्चित पुस्तकों के नाम व उनके लेखक, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारत महत्वपूर्ण दिवस, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठन, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय इतिहास, विज्ञान - आविष्कार और खोज, सामान्य विज्ञान इसके अलावा साइंस व टेक्नोलॉजी की खासा बेहतर तैयारी करनी होगी।