फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Pharmacist Exam 2026: जून में होगी यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती की मुख्य परीक्षा; नोट करें तारीख

Wed, 01 Apr 2026 06:06 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Pharmacist Mains Exam Date 2026 OUT: यूपीएसएसएससी ने फार्मासिस्ट भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 21 जून (रविवार) को होगी।
 
विज्ञापन
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भेषजिक (फार्मासिस्ट) भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने निर्धारित अवधि के दौरान सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 21 जून, 2026 (रविवार) को किया जाएगा।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में लिखा है, 'एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि आयोग के विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2026, भेषजिक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/02 की लिखित (मुख्य) परीक्षा दिनांक-21 जून, 2026 (रविवार) को आयोजित किये जाने का निर्णय मा० आयोग द्वारा लिया गया है।
'

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में फार्मासिस्ट की कुल 560 रिक्तियां भरी जाएंगी। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
 
श्रेणी रिक्तियां
अनारक्षित 224
ओबसी 151
ईडब्ल्यूएस 56
एससी 118
एसटी 11
कुल पद 560

पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर होगा चयन

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 में प्राप्त स्कोर के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती फार्मेसी में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों के लिए है। 
विज्ञापन

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?

इस भर्ती की परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

परीक्षा में विषय से संबंधित ज्ञान, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी, करंट अफेयर्स तथा उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को सभी विषयों की अच्छी तैयारी करनी होगी।

यूपी में फार्मासिस्ट की सैलरी कितनी है?

इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-5 (5200-20,200) ग्रेड पे-2800 का वेतनमान दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें