फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPSC Vacancy 2026: वन विभाग में एसीएफ और आरएफओ पदों पर निकली भर्ती, स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन

Wed, 01 Apr 2026 04:24 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GPSC Recruitment 2026: गुजरात लोक सेवा आयोग ने वन एवं पर्यावरण विभाग में सहायक वन संरक्षक और रेंज वन अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार जिनके पास स्नातक की डिग्री है, वे आवेदन कर सकते हैं। कुल 26 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पर शुरू होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GPSC Vacancy 2026: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने वन और पर्यावरण विभाग में सहायक वन संरक्षक (ACF) श्रेणी-II और रेंज वन अधिकारी (RFO) श्रेणी-II के 26 प्रतिष्ठित पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद gpsc-ojas.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
पद का नाम कुल जनरल EWS SEBC अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति
सहायक वन संरक्षक (ACF), श्रेणी-II 1 0 0 0 0 0
रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO), श्रेणी-II 25 11 2 6 3 3
कुल 26 11 2 6 3 3

Trending Videos

स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन?

  • उम्मीदवारों के पास वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन, पर्यावरण विज्ञान, पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि, वानिकी, बागवानी और इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों ने वानिकी में मुख्य विषय के रूप में डिग्री ली है, उन्हें मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में कुल अंकों में 10% अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
  • जो उम्मीदवार अंतिम परीक्षा में शामिल हैं और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे भी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • लेकिन मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें उत्तीर्ण होने का प्रमाण दिखाना होगा। उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए, जो कि आवेदन की अंतिम तिथि तक मान्य होगी।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

आयोग ने सहायक वन संरक्षक और रेंज वन अधिकारी 2026 पदों के लिए तीन-चरणीय चयन प्रक्रिया निर्धारित की है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करते समय केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। गुजरात मूल के आरक्षित वर्ग, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी जाएगी। सामान्य (अनारक्षित) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये के साथ लागू बैंक शुल्क होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें