फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Online Application 2022: किस तारीख से की जाएगी पीईटी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयुसीमा की गणना

Tue, 28 Jun 2022 05:50 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर  प्रदेश  अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने  वर्ष - 2022 के  प्रीलिमिनरी  एलिजिबिलिटी  टेस्ट  (PET)  के  आवेदन  का  ऐलान  कर  दिया  है।  यूपीएसएसएससी  द्वारा  साल  2022  में  यह  पात्रता  परीक्षा  18  सितंबर 2022  को  आयोजित की  जाएगी। 
 
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर  प्रदेश  अधीनस्थ  सेवा  चयन  आयोग  (UPSSSC)  की प्रारम्भिक  अर्हता  परीक्षा  (PET) 2022  की  आवेदन  प्रक्रिया  शुरू  की जा चुकी  है।  इसके  लिए  आयोग  की  ओर  से  अधिसूचना जारी  कर  जानकारी साझा कर दी गई है।  इस  पात्रता  परीक्षा  के लिए  जारी  किए  गए  नोटिफिकेशन  के  मुताबिक  आवेदन  प्रक्रिया  28 जून 2022  से  लेकर  अंतिम  तारीख  27  जुलाई  तक  चलेगी। इसके  अलावा  3 अगस्त 2022 तक उम्मीदवारों को शुल्क  समायोजन  एवं  फार्म  में  संशोधन  करने  का  समय  दिया  गया है। इस एलिजिबिलिटी टेस्ट में न्यूनतम 18  व आधिकतम 40 वर्ष  तक की आयु वाले सभी महिला / पुरुष उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन  से  जुड़ी अधिक  जानकारी  के  लिए  कैंडिडेट्स  यूपीएसएसएससी  द्वारा  जारी किए गए नोटिफिकेशन को  देख  सकते  हैं।  गौरतलब  है  कि  साल 2022  में  पीईटी  18 सितंबर 2022  को  होगा।  माना  जा  रहा  है  कि  पिछले  वर्ष  की  तुलना  में  इस  बार  चार  से  पांच  लाख  अधिक  अभ्यर्थी  इस  पात्रता  परीक्षा में  शामिल  होंगे।  वहीं  अगर  आप  लेखपाल  की  परीक्षा  देने  जा  रहे  हैं  और  इन  बचे  हुए  दिनों  में  अपनी  तैयारी  को  मजबूत  बनाना चाहते  हैं  तो  सफलता  द्वारा  चलाए  जा  रहे  इस  फ्री  कोर्स UPSSSC PET FREE Online Classes: Join Now को सब्सक्राइब  कर  घर  बैठे  कंप्लीट  तैयारी  और  पूरे  सिलेबस  का  रिवीजन  कर  सकते  हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें   
UPSSSC PET सिलेबस   
UPSSSC PET एग्जाम डेट   
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी 

UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF

किस तारीख से होगी आयु की गणना

यूपी  सबआर्डिनेट  सर्विस  सिलेक्शन  कमीशन की  प्रारंभिक  अर्हता  परीक्षा  में  न्यूमतम  दसवीं  पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन कैंडिडेट्स ने 1 जुलाई 2022 को कम से  कम 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। साथ ही अधिकतम 40 वर्ष से अधिक आयु न हुई हो। यानी उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 1982 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद न हुआ हो। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देख लें। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें